बस्ती: नाबालिग दलित लड़की गैंगरेप केस में बड़ा एक्शन, थाना सोनहा के थानेदार सहित तीन पुलिसकर्मी लाइन हाजिर .

बस्ती। जिले में नाबालिग दलित लड़की के साथ हुए गैंगरेप मामले में पुलिस प्रशासन ने सख्त कदम उठाते हुए बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस अधीक्षक अभिनन्दन ने थाना सोनहा प्रभारी निरीक्षक मोतीचन्द राजभर, चौकी प्रभारी असनहरा उप निरीक्षक रितेश सिंह एवं कांस्टेबल सुनील कुमार खरवार को तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर कर दिया है।

यह कार्रवाई पुलिसकर्मियों द्वारा अपने पदीय कर्तव्यों के प्रति बरती गई उदासीनता, लापरवाही, शिथिलता और स्वेच्छाचारिता को देखते हुए की गई।

एसपी बस्ती ने स्पष्ट कहा है कि इस तरह के गंभीर मामलों में किसी भी प्रकार की ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने यह भी संकेत दिया कि आगे भी यदि पुलिसकर्मी लापरवाही बरतते हैं तो उनके खिलाफ कठोर कदम उठाए जाएंगे।

📌 इस पूरे घटनाक्रम के बाद जिले में पुलिस व्यवस्था को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। आम जनता का मानना है कि एसपी का यह कदम पुलिस तंत्र को जवाबदेह और संवेदनशील बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण संदेश है।

इस कार्यवाही पर आपकी क्या राय है, कृपया कमेन्ट मे अपनी राय दें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!