ज्योति नगर: चोरी का मोबाइल, हैंडबैग और मोटरसाइकिल बरामद

नई दिल्ली (1 सितम्बर 2025)
ज्योति नगर थाना पुलिस ने चोरी के मामलों पर बड़ी कार्रवाई करते हुए एक संदिग्ध को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से चोरी किया गया मोबाइल फोन, हैंडबैग और मोटरसाइकिल बरामद की गई।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आरोपी इलाके में लगातार वारदातों को अंजाम दे रहा था और सीसीटीवी फुटेज की मदद से उसकी पहचान की गई। फिलहाल आरोपी से पूछताछ की जा रही है और उससे जुड़े अन्य अपराधों की भी जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!