शाहबाद डेयरी: 24 घंटे में 5 वर्षीय बच्चा अपहरण से बरामद

नई दिल्ली, 1 सितम्बर 2025।
शाहबाद डेयरी थाना पुलिस ने तेज़ कार्रवाई करते हुए अपहरण हुए 5 साल के बच्चे को महज़ 24 घंटे में सुरक्षित बरामद कर लिया। बच्चे को सुरक्षित परिजनों को सौंप दिया गया है।

पुलिस को शिकायत मिली थी कि बच्चा अचानक घर के बाहर से लापता हो गया है। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने तुरंत सर्च ऑपरेशन शुरू किया। इलाके के सीसीटीवी कैमरों की जांच की गई और आसपास के लोगों से पूछताछ की गई।

लगातार प्रयास के बाद पुलिस ने बच्चे को पास के इलाके से बरामद कर लिया। फिलहाल इस मामले में एक व्यक्ति से पूछताछ जारी है।

बच्चे के परिजनों ने पुलिस का आभार व्यक्त किया है और कहा है कि अगर समय पर कार्रवाई न होती तो बड़ा नुकसान हो सकता था। इस घटना ने एक बार फिर से दिल्ली पुलिस की सतर्कता और तत्परता को साबित किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!